– बिहार के शातिर चोर करते हैं बंग्ला व मिथला की मिश्रित भाषा का इस्तेमाल – कानपुर में बिहार के चोरों ने 17 मिनट में पार किए 30 लाख के मोबाइल फोन The Dolphin News कानपुर। पुलिस की आंख में धूल झोंकने के लिये बिहार के शातिर चोरों ने एक नया हथकंडा अपनाया है। पुलिस से बचने केे लिये बंग्ला व मिथला की मिश्रित भाषा ‘उलइया’ के इस्तेमाल किये जाने की जानकारी सामने आई है। लेकिन कहते हैं कि कोई भी अपराधी कितना ही शातिर क्यूं न हों, पुलिस से बच नही सकता है। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने ऐसे ही एक बिहार के इंटरस्टेट मोबाइल फोन चोर को गिरफ्तार कर लगभग 31 लाख रुपये कीमत के 75 मोबाइल फोन बरामद किये हैं जबकि उसका दूसरा साथी अभी फरार है। पुलिस का दावा है उसे भी जल्द ही दबोच लिया जायेगा। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने बताया कि कानपुर में गोबिंद नगर स्थित मोबाइल फोन की दुकान की चोरों ने दो बार रेकी की और फिर 17 मिनट के भीतर ताला तोड़कर मोबाइल फोन लेकर ट्रेन से बिहार भाग निकले थे। पकड़े गए चोर के खिलाफ विभिन्न राज्यों में करीब 10 प्राथमिकी दर्ज हैं। पुलिस आयुक्त श्री लाल ने बताया कि तीन नवंबर को सी ब्लॉक स्थित गोपाल श्री की दुकान से 32 लाख के मोबाइल चोरी हुए थे। जांच में पता चला कि बिहार निवासी नईम और मेहताब ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। मेहताब की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस से बचने के लिये यह लोग बंग्ला व मिथला की मिश्रित भाषा ‘उलइया’ का इस्तेमाल किया करते थे। ‘डॉल्फिन न्यूज़’ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट….
#kanpurpolice #policecommissonerkanpur #ipsraghuveerlal #dgpup #upp #kanpurnews #kanpurnewsupdate #crimenews #biharpolice #facebookreels #viralreels #policegoodwork #kanpurcrime






























