Google search engine

– 17 मिनट में पार किए 30 लाख के मोबाइल, एक गिरफ्तार, साथी फरार The Dolphin News कानपुर। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने बिहार के इंटरस्टेट मोबाइल फोन चोर को गिरफ्तार कर लगभग 31 लाख रुपये कीमत के 75 मोबाइल फोन बरामद किये हैं। इस प्रशंसनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का ईनाम दिये गये हैं। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने अपने कैंप ऑफिस में प्रेस कांफ्रेंस करके इस गुडवर्क के बारे में विस्तार से जानकारी दी और मीडिया के समक्ष गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को पेश किया। पुलिस आयुक्त श्री लाल ने बताया कि चोरों ने दो बार दुकान की रेकी की और फिर 17 मिनट के भीतर ताला तोड़कर मोबाइल फोन लेकर ट्रेन से बिहार भाग निकले थे। पकड़े गए चोर के खिलाफ विभिन्न राज्यों में करीब 10 प्राथमिकी दर्ज हैं। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने गोविंदनगर से बिहार तक सफर किया और करीब 1200 सीसीटीवी कैमरे चेक किए। पुलिस आयुक्त श्री लाल ने बताया कि तीन नवंबर को सी ब्लॉक स्थित गोपाल श्री की दुकान से 32 लाख के मोबाइल चोरी हुए थे। जांच में पता चला कि बिहार निवासी नईम और मेहताब ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस को जानकारी लगी कि साथी नईम भौंती बाईपास पर चोरी के मोबाइल के साथ खड़ा है तभी टीम ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से सभी 75 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। मेहताब की तलाश की जा रही है।

#kanpurpolice #policecommissonerkanpur #ipsraghuveerlal #dgpup #upp #kanpurnews #kanpurnewsupdate #crimenews #biharpolice #facebookreels #viralreels #policegoodwork #kanpurcrime

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here