Google search engine

घर से मंदिर है बहुत दूर… चलो कुछ ऐसा करते हैं, एक रोते हुये बच्चे को हंसा लिया जाये

  • जरुरतमंद जन्मजात दिल के रोगी बच्चों की सर्जरी करायेगा रोटरी क्लब कानपुर गौरव

कानपुर। कहते हैं कि …घर से मंदिर है बहुत दूर… चलो कुछ ऐसा करते हैं, एक रोते हुये बच्चे को हंसा लिया जाये! यह पंक्ति उस समय चरितार्थ हो गई जब रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव (आरसीकेजी) की अध्यक्ष नित्या चावला और सचिव देव केसरवानी ने सचिव का पदभार ग्रहण करने के बाद एक बड़ी घोषणा करके खचाखच भरे मर्चेंट चैंबर हाल को भावुक कर दिया। आरसीकेजी अपनी महत्वाकांक्षी परियोजना ‘प्रोजेक्ट वात्सल्य’ के तहत पांच जरुरतमंद जन्मजात दिल के रोगी बच्चों की हार्ट सर्जरी को प्रायोजित करेगा। आरसीकेजी के नव पदाधिकारियों की इस घोषणा से सम्पूर्ण प्रेक्षागार तालियों से गूंज उठा। मालूम हो कि आरसीकेजी का वैभवशाली व गरिमापूर्ण 15वां अधिष्ठापन समारोह ‘आगाज़ द न्यू बिगिनिंग’ रविवार को मर्चेंट चैंबर हॉल में अनेक गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। अध्यक्ष नित्या चावला और सचिव देव केसरवानीे ने अपने उद्बोधन में सर्वप्रथम परमेश्वर और फिर अपने परिवार के प्रति आभार ज्ञापित किया। ‘डॉल्फिन न्यूज़’ पर नवनियुक्त अध्यक्ष नित्या चावला का अध्यक्षीय उद्बोधन….

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here