Google search engine

आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भुल्लर का कानपुर में जोरदार स्वागत किया गया। समाजवादी पार्टी पीडीए न्याय यात्रा को लेकर कानपुर पहुंचने पर समाजवादी पार्टी महिला सभा की पूर्व प्रदेश सचिव उजमा इकबाल सोलंकी के आवास पर सपा के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भुल्लर को सिरोपा भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। उजमा इकबाल सोलंकी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर कानपुर में पीडीए यात्रा को लेकर सपा के राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भुल्लर का आगमन हुआ जिसको लेकर निजी आवास जाजमऊ मे स्वागत किया गया साथ ही साथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर यात्रा को कैसे मजबूती दी जाए। आगामी 2027 चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई। स्वागत के दौरान महिला सभा पूर्व प्रदेश सचिव उजमा इकबाल सोलंकी हसन सोलंकी सिंपल सिंह कमलजीत सिंह मानू अमरजीत सिंह सलूजा सय्यद मुजाहिद, रेहान,फैज, इत्यादि लोग रहे।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here