- सात काउंटर्स पर शुरु हुई टिकटों की बिक्री
- टिकट के लिये उमड़ी खेल प्रेमियों की भीड़
कानपुर। ग्रीन पार्क स्टेडियम में 28 अगस्त से छह सितंबर तक होने वाली यूपी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर खेल प्रेमियों में जबर्दस्त उत्साह है। यूपी टी-20 लीग के टिकटों की बिक्री शहर में सात काउंटर्स पर प्रारंभ की गई है। लाजपत नगर में बाटू टेलीफोन प्वाइण्ट टिकट काउंटर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि किया। बाटू टेलीफोन प्वाइण्ट के अलावा छह और टिकट ब्रिकी केन्द्र गोविन्द नगर, बाटू टेलीफोन प्वाइण्ट, दबौली, .सुरपाल टायर्स, जरीब चौकी, ए0एस0 परफेक्ट, चमनगंज, गौरव फर्नीचर, गोविन्द नगर, एवं ग्रीनपार्क स्टेडियम के मेगा बॉक्स ऑफिस में आज से शुरू हो गये हैं। इन केन्द्रांे पर ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनो तरह के टिकट आसानी से खेल प्रेमियो ं को उपलब्ध हो सकेंगे। बाटू टेलीफोन प्वाइण्ट के डाइरेक्टर सुशील वाधवानी ने टिकट काउंटर पर उमड़ी क्रिकेट लवर्स के उत्साह पर अपनी खुशी को जाहिर किया और दर्शकों से इस क्रिकेट फेस्टिवल को फुल एंजॉय करने की अपील की।






























