Google search engine

-मीनाक्षी शेषाद्रि ने कहा राखी सिर्फ एक धागा नहीं बल्कि एक एहसास है
-अजय कपूर ने बहनों को दिया सुख-दुख में साथ देने व सुरक्षा का वचन

कानपुर। बहन फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित राखी महोत्सव में अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर पूर्व विधायक व भाजपा नेता अजय कपूर के माथे पर सैकड़ों बहनों ने तिलक लगाकर व आरती उतारकर और कलाई पर रक्षा-सूत्र बांधकर आजीवन सुरक्षा का वचन लिया। अजय कपूर ने भी सभी बहनों को हर सुख-दुख में साथ निभाने और उनकी सुरक्षा का वचन दिया। कार्यक्रम में मशहूर फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने शिरकत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने बहनों के बीच जाकर उनके साथ सेल्फी ली और सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
राखी महोत्सव में फ़िल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि ने कहा कि आज यहां बहन फाउंडेशन के इस पवित्र राखी महोत्सव में आकर मेरा दिल सच में बहुत खुश हो गया है। मैंने फिल्मों में राखी के कई सीन किए हैं, लेकिन आज जो प्यार, जो अपनापन मैंने यहां अपनी आंखों से देखा है, वो किसी फिल्म से भी ज्यादा खूबसूरत है। एक भाई के लिए इतनी संख्या में बहनों का इस तरह फूल बरसाना, तिलक लगाना… ये सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं है, ये भारत की संस्कृति है। राखी सिर्फ एक धागा नहीं है। ये एक एहसास है। ये बहन का अपने भाई पर भरोसा है। आपने राजनीति से ऊपर उठकर रिश्तों को जो सम्मान दिया है, वो सच में काबिले-तारीफ है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here