Google search engine

-‘डॉल्फिन न्यूज’ एक्सक्लूसिवः सीपी ने हाई टेक कैमरों से देखा ग्रीन पार्क का खूबसूरत नज़ारा
कानपुर। ‘स्पोर्ट्स लवर’ अपर पुलिस महानिदेशक/ पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल रविवार की शाम ग्रीन पार्क स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने यूपी टी-20 के गवर्निंग काउंसिल के चैयरमैन डॉ. संजय कपूर के साथ मीडिया सेंटर में ब्राडकास्टिंग सिस्टम का जायजा लिया। पुलिस आयुक्त श्री लाल ने ब्राडकास्टिंग टीम की तारीफ करते हुये क्रिकेट के महाउत्सव के आयोजकों को बधाई भी दी। कमेंटेटर बॉक्स का निरीक्षण करने बाद वह मीडिया सेंटर के टॉप फ्लोर पर भी आये और यहां लगे सुपर हाई टेक कैमरों से ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम के खूबसूरत नज़ारे का अवलोकन किया। श्री लाल ने ब्राडकास्टिंग टीम से टूर्नामेंट के लाइव टेलीकास्ट के बारे में तकनीकी जानकारी ली। उन्हें बताया कि ग्रीन पार्क में चल रहीं यूपी टी-20 लीग का लाइव टेलीकास्ट तकरीबन दो सौ देशों में किया जा रहा है और इस बार कई नये फिचर्स भी जोड़े गये हैं। इस पर उन्होंने हर्ष जाहिर किया।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here