Google search engine
  • हे ग्रीन पार्क तुम अविस्मणीय हो! तुम ऐतिहासिक हो!! तुम कानपुर की आन-बान-शान हो!!!
  • कानपुर इलेविन ने सांसद इलेविन को हरा कर बखूबी सिरमौर किया ‘ग्रीन पार्क गौरव कप’

कानपुर। रिनोवेशन से पहले रविवार को एक सद्भावना मैच के आयोजन के माध्यम से ग्रीन पार्क का फेयरवेल किया गया। मैच था सांसद इलेविन और कानपुर इलेविन के बीच और इस मैच में विजेता होने का श्रेय प्राप्त किया कानपुर इलेेविन की टीम ने लेकिन इस मैच की समाप्ति के बाद ‘पिच’ पर एक ऐसा भावुक दृश्य उभर कर एकाएक सामने आ गया, जिसने हर किसी की आंखों को नम कर दिया। सांसद रमेश अवस्थी ने विकेट पर दंडवत होकर ग्रीन पार्क को प्रणाम किया और विकेट की माटी को चूमने के साथ ही अपने माथे पर लगाया। भावुक के इन पलों में सांसद श्री अवस्थी समेत हर किसी की आंखें नम होने से रह न सकीं। ग्रीन पार्क की माटी तुम्हारे कण-कण को प्रणाम है! हे ग्रीन पार्क तुम अविस्मणीय हो! तुम ऐतिहासिक हो!! तुम कानपुर की आन-बान-शान हो!!! तुम्हे बारंबार प्रणाम है।
जीर्वाेद्वार से पहले ग्रीन पार्क में खेले गये अंतिम मैच में कानपुर एकादश ने सांसद एकादश टीम के खिलाफ 13 रन की शानदार जीत दर्ज की है। कानपुर इलेविन के कप्तान अंकित राजपूत ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 15 ओवर में 173 रनों का शानदार स्कोर बनाया। इसमें कप्तान अंकित राजपूत के 30, गोपाल सिंह के 25, और अकांशू गोविल के 20 रन शामिल हैं। शशांक अवस्थी ने तीन विकेट लेने का श्रेय प्राप्त किया। जबाब में सांसद इलेविन की टीम कप्तान युसूफ पठान के 50 रनों की पारी के बावजूद जीत के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी। निर्धारित 15 ओवर में सांसद इलेविन की टीम 160 रन ही बना सकी। बेस्ट फ़ील्डर पंकज गुप्ता – बेस्ट बॉलर शशांक अवस्थी और बेस्ट बैट्समैन यूसुफ पठान घोषित किये गये। कानपुर इलेविन के गोपाल सिंह को मैन ऑफ द मैच रहे। कानपुर जोन की अपर पुलिस महानिदेशक श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ ने विजेता व उप विजेता टीमों को ट्राफी व पुरस्कार प्रदान किये।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here