- बीसीए ग्राउंड, गंगा बैराज में डॉक्टरों के चौके-छक्कों पर जमकर बजीं तालियां
कानपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा बीसीए ग्राउंड, गंगा बैराज, कानपुर में आयोजित आईएमए वोल्टिवा कप नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल एसपीएम स्ट्राइकर्स की टीम ने जीत लिया। फाइनल मैच एसपीएम स्ट्राइकर्स एवं डेल्टा डेयरडेविल्स टीम के बीच खेला गया।
डेल्टा डेयरडेविल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में 131 रन बनाए। टीम की ओर से डॉ. कुश पाठक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 29 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसपीएम स्ट्राइकर्स ने 16.4 ओवर में 132 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में राघव रस्तोगी की शानदार 45 रनों की पारी निर्णायक रही। रोमांचक मुकाबले में एसपीएम स्ट्राइकर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार डॉ. रवि गर्ग, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का पुरस्कार डॉ. कुश पाठक, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार डॉ. राहुल टी. तथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार डॉ. आनंद बाजपेयी को दिया गया। इस अवसर पर आईएमए कानपुर के अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, सचिव डॉ. शालिनी मोहन, पूर्व अध्यक्ष डॉ. नंदिनी रस्तोगी, डॉ. संजय रस्तोगी, वित्त सचिव डॉ. विशाल सिंह, पूर्व सचिव डॉ. कुणाल सहाय, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. दीपक श्रीवास्तव, क्रीड़ा सचिव डॉ. विकास श्रीवास्तव संयुक्त क्रीड़ा सचिव डॉ विनीत रस्तोगी सहित अनेक वरिष्ठ चिकित्सक एवं आईएमए सदस्यगण उपस्थित रहे।
Home General News आईएमए वोल्टिवा कप नाइट क्रिकेट में एसपीएम स्ट्राइकर्स विनर|The Dolphin News| Kanpur|...
























