- मस्ती के साथ झूमी युवा पीढ़ी, Gen Z ने कहा – वैरी हैपी बर्थ डे पीएम मोदी सर
कानपुर। पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देश की भावी पीढ़ी ने जमकर खुशियां मनाईं। युवाओं ने कहा – वैरी हैपी बर्थ डे पीएम मोदी सर..! कार्यक्रम के अंतिम चरण पहंुचते ही युवाओं का जोश परवान चढ़ गया। एंकर अमित शर्मा के आह्वान करते ही युवाओं के उल्लास व जोश को मंच मिल गया। अपने फेवरेट लीडर के बर्थ डे के शुभ अवसर पर Gen Z ने अपने अंदाज में खुशियों को सेलेब्रेट करने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी और पीएम मोदी को मस्ती के साथ शुभकामनायें प्रेषित कीं। ‘डॉल्फिन न्यूज़’ की एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट…!
























