- श्री रामलीला सोसाइटी परेड कानपुर के अध्यक्ष डॉ महेंद्र मोहन से ‘डॉल्फिन न्यूज़’ की खास बातचीत
कानपुर। श्री रामलीला सोसाइटी परेड कानपुर इस साल अपना ‘150 सूस्वर्णिम वर्ष’ मना रही है। इस अवसर पर पद्मश्री कैलाश खेर के लाइव कांसर्ट के साथ ही विभिन्न आकर्षक कार्यक्रम होंगे। 150वें सूस्वर्णिम वर्ष के अवसर पर होने वाले आयोजनों के बारे में श्री रामलीला सोसाइटी परेड कानपुर के अध्यक्ष डॉ महेंद्र मोहन से ‘डॉल्फिन न्यूज़’ ने खास बातचीत की। उन्होंने बताया कि 17 से 20 अक्टूबर विजया दशमी पर्व (दशहरा) तक चारो दिन भव्य आतिशबाजी जयपुर के सुप्रसिद्ध आतिशबाजों द्वारा आकाशीय ग्रीन आतिशबाजी, लेजर शो व पुतला दहन भी परम्परानुसार किया जाएगा। इस साल आतिशबाजी और भी भव्य होगी, इसमें कई फिचर्स जोड़े गये हैं।
























