-कानपुर में हाइवे पर कार में सवार व्यापारी से लूट करने वाले पांच लूटेरे गिरफ्तार
कानपुर। पश्चिम जोन के शिवराजपुर में हाईवे पर व्यापारियों के साथ हुई चार लाख 31 हजार की लूट की वारदात का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। वारदात में शामिल पांच लूटेरों को मैनावती मार्ग प पर घेराबंदी करके दबोच लिया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि लूट की साजिश बदमाशों ने बदमाशों ने व्यापारियों के चालक के साथ मिलकर की थी। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बतया कि लूट की इस घटना का सफल अनावरण करते हुए पांच वांछित अभियुक्त शिवम कुमार उर्फ मॉडल, मयंक सैनी उर्फ ऋषि, आयुष सैनी ,अनुज यादव एवं आसिफ इदरीसी को गिरफ्तार किया गया है। सात अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
बाइट- डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी
























