Google search engine

-क्राइम ब्रांच और डिस्ट्रिक्ट एडमिस्ट्रेशन की बड़ी कार्रवाई
-एक दर्जन से ज्यादा संदिग्ध गिरफ्तार किये गये-एडीसीपी

कानपुर। सर्वोदय नगर आरटीओ कार्यालय में क्राइम ब्रांच और डिस्ट्रिक्ट एडमिस्ट्रेशन ने संयुक्त रुप से एक बड़ी कार्रवाई करते हुये ड्रोन की मदद से ‘रेड’ की। अचानक हुई छापेमारी से आरटीओ में हडकंप मच गया। एडीसीपी क्राइम ब्रांच सुमित सुधाकर रामटेके व एसडीएम अनुभव जैन की अगुवाई में इस बड़ी कार्रवाई में एक दर्जन से ज्यादा संदिग्ध लोगों के गिरफ्तार किये जाने की सूचना है। छापेमारी के दौरान आरटीओ के दोनों गेट बंद कर दिये थे और ड्रोन से निगरानी की गई। अचानक बड़ी संख्या में पुलिस बल के पहुंचने से आरटीओ कार्यालय में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आरटीओ परिसर में सन्नाटा पसरा और लोग तितर-बितर हो गये। संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय में सोमवार दोपहर क्राइम ब्रांच की टीम ने अचानक छापेमारी की। करीब एक बजकर 40 बजे पहुंची टीम ने आरटीओ कार्यालय और सारथी भवन में जांच शुरू कर दी। उधर सूत्रों का कहना है कार्रवाई के दौरान करीब 22 दलालों को पकड़ा गया है। रेड के दौरान आरटीओ कर्मियों और दलालों के नेटवर्क को भी खंगाला गया।
बाइट- एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके, आईपीएस
बाइट- एसडीएम अमिनव जैन, आईएएस

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here