- मिशन ओलंपिक 2036 के लिये अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने की ओर कदम!
कानपुर। कानपुर ओलंपिक संघ के तत्वावधान में ‘बेबी गेम्स 2026’ का आयोजन 5 से 10 अक्टूबर तक ग्रीन पार्क किया जायेगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही खेलों के प्रति रुचि और रुझान विकसित करना, उन्हें खेलों के माध्यम से स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के लिए प्रेरित करना तथा भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत खेल भविष्य की नींव तैयार करना है। यह जानकारी कानपुर क्लब में हुई प्रेस कांफ्रंेस में मुख्य आयोजक राघवेंद्र सेठ, रजत दीक्षित और गीता सिंह ने दी। प्रतियोगिताएं तीन आधिकारिक आयु वर्गों में आयोजित होंगी। बेबी गेम्स में लगभग 27 खेलों को शामिल किया गया है। अलग-अलग आयु वर्गों में बच्चों की क्षमता एवं खेल की प्रकृति के अनुसार खेलों की संख्या अलग-अलग होगी। तीन वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए भी विशेष खेल/गतिविधि रखी गई है, ताकि आयोजन स्थल पर आने वाले छोटे बच्चों को भी प्रतिभाग करने और पुरस्कार प्राप्त करने का अवसर मिल सके।
























