-होटल लैंडमार्क में हुई यू.पी.सी.ए. की 21वीं एजीएम में कई महत्वपूर्ण निर्णय
-उत्तर प्रदेश में क्रिकेट को बढ़ावा हर संभव प्रयास होंगे-डॉ निधिपत सिंहानिया
कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन (यूपीसीए) की 31वी वार्षिक आम सभा (एजीएम) बुधवार को होटल लैंडमार्क में हुई। यूपीसीए के प्रेसीडेंट डॉ. निधिपत सिंहानिया की अध्यक्षता में हुई एजीएम में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। इस मौके पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी मौजूद रहे। एजीएम में डॉ संजय कपूर को यूपी टी-20 का चैयरमैन व संजीव सिंह को मेंबर घोषित किया गया। एजीएम के बाद ‘डॉल्फिन न्यूज़’ के साथ खास बातचीत में यूपीसीए प्रेसीडेंट डॉ निधिपत सिंहानिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिये कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। वाराणसी और गाजियाबाद में क्रिकेट स्टेडियम की चर्चा किये जाने पर उन्होंने कहा कि टेस्ट मैचांे के आयोजनों में कानपुर पहली वरीयता पर रहेगा। इसी तरह बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा कि वाराणसी में पहले घरेलू मैच आयोजित होंगे और वूमेन प्रीमियर लीग का आयोजन भी वाराणसी स्टेडियम में किया जायेगा। एजीजीएम में यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता व कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला समेत अन्य सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
























