- डिजिटल अरेस्ट गिरोह के महिला समेत तीन सदस्य गिरफ्तार
-ईडी और सीबीआई अधिकारी बनकर करते थे साइबर ठगी
कानपुर। कमिश्नरेट पुलिस के साइबर क्राइम थाने की टीम ने एक बड़ा गुड वर्क करने का श्रेय प्राप्त किया है। पुलिस ने ईडी/सीबीआई अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट के माध्यम से साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के महिला समेत तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी क्राइम अरीबा नोमान ने बताया कि अभियुक्तों ने एक वरिष्ठ चिकित्सक को जांच एवं गिरफ्तारी का भय दिखाकर लगभग 48 लाख की ठगी की गई। उन्होंने बताया कि जांच में फर्जी फर्म एवं बैंक खातों के माध्यम से देशभर में धनराशि ट्रांसफर किए जाने तथा विभिन्न राज्यों से चार साइबर अपराध शिकायतों में लगभग 1.42 करोड़ की ठगी का विवरण सामने आया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, जिनसे महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। प्रकरण में एक अभियुक्त को वांछित किया गया है तथा अन्य संबंधित बैंक खातों एवं अभियुक्तों की जांच जारी है। पकड़े गये साइबर ठगों ने बताया कि इन्होंने स्वरुपनगर कानपुर निवासी योगेश चन्द्र मिश्रा को काल करके सीबीआई का सीनियर अधिकारी बनकर लगभग 48 लाख की ठगी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1.वासु पुत्र स्व० नन्दू प्रसाद,निवासी 2/85,गीता पार्क, नवाबगंज,कानपुर नगर।
2.आतिश कुमार निवासी-वासीपरान थाना-गदागंज जनपद रायबरेली।
3.कंचन प्रजापति पत्नी रोहित प्रजापति,निवासी 91,कैंट,फैज साहब का हाता, कैंट,कानपुर नगर
बाइट- एडीसीपी-अरीबा नोमान, आईपीएस
























