- जिलाधिकारी ने प्रतिभागी शटलर्स से परिचय प्राप्त कर किया टूर्नामेंट का उद्घाटन
कानपुर। योनेक्स सनराइज सीताराम पांडेय मेमोरियल सेकेंड उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट ग्रीन पार्क स्टेडियम के मल्टीपरपज हाल में प्रारंभ हुई। एक से अक्टूबर तक होने वाले इस चार दिवसीय प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का टूर्नामेंट का उद्घाटन जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने बतौर मुख्य अतिथि किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे जैन व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरिदत्त नेमी और क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी करमवीर सिंह भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के 350 से ज्यादा खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्य अतिथि व अन्य वशिष्ठ अतिथियों को स्वागत महीप सक्सेना व कानपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव दुगेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
























