-सेकेंड यूपी स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट
कानपुर। ग्रीन पार्क स्टेडियम के बहुउद्दीय हाल में चल रही योनेक्स सनराइज सीताराम पांडेय स्मारक सेकंेड उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत के लिये प्रतिभागी खिलाड़ियों के बीच कांटें की मुकाबले हुये। खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी जीत के लिये कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए कुल एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि निर्धारित की गई है। मुकाबलों में सौरभ शुक्ला (प्रयागराज) ने रुद्रांग यादव (कानपुर) को 30-8 से, नमन खन्ना (कानपुर) ने रविंद्र कुमार प्रियदर्शी (लखनऊ) को 30-16 से तथा शिवम शेखर (बलिया) ने निखिल पाल (कानपुर) को 30-9 से पराजित किया।इसी क्रम में ध्रुव (कानपुर) ने रिद्धि विनायक (प्रयागराज) को 30-6 से, अथर्व शर्मा (मेरठ) ने तनिष्क कुमार सिंह (कानपुर) को 30-11 से तथा सौम्य प्रकाश यादव (प्रयागराज) ने आदित्य सिंह (लखनऊ) को 30-24 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। बालिकाओं में कानपुर की सिद्धि झा ने प्रयाग की जय श्री को 30-24 से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया।

























