Google search engine

2014 बैच की आईएएस अधिकारी हैं एचबीटीयू से बी.टेक नेहा जैन The Dolphin News कानपुर। ‘कानपुर’ को गर्व अपनी बेटी नेहा जैन पर। 2014 बैच की अधिकारी नेहा जैन वर्तमान में केस्को की प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। कानपुर के प्रतिष्ठित तकनीकी शिक्षा संस्थान हरकोर्ट बटलर टेक्निकन यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) से कंम्यूटर सांइस में बी.टेक करने के बाद उन्होंने अपने सपनों को साकार करने की उड़ान भरी और वर्ष 2014 में आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी को गौरांवित किया। आईएएस की उपाधि प्राप्त करने के बाद नेहा जैन ने 2016 में राजधानी लखनउ में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संभाल कर अपने कैरियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होनंे 2018 में मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद, 2020 में एडिशनल सीईओ इंडस्ट्रियल डेवलेपमेंट, कानपुर के पद अपनी श्रेष्ठता का परिचय दिया। 2023 में उन्हें कानपुर देहात जनपद का जिलाधिकारी पद सौंपा दिया और इसके बाद वह आईटी एंड इलेक्ट्रानिक डिमार्टमेंट की विशेष सचिव के पद पर कार्यरत रहीं। परिश्रम व लगन को सफलता का लक्ष्य मानने वाली आईएएस नेहा जैन वर्तमान में प्रदेश के सबसे बड़े आबादी वाले औद्योगिक महानगर कानपुर मे केस्को के एमडी पर वह अपनी सेवाओं का निर्वहन कर रही हैं।

#kesco #iasnehajain #kescomd #kanpurnews #kanpurkibeti #kanpurnewsupdate #facebookreels #viralvideo #viralreels

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here