कानपुर में कोचिंग सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई, 16 सील व 22 अन्य किये चिंहित
कानपुर। लखनऊ में सोमवार की दोपहर हुये हादसे के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) जागा और लगातार दूसरे दिन हार्ड एक्शन लेते हुये तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा कोचिंग संस्थानों को सील कर दिया। केडीए ने पूरे शहर में मानक के विपरीत बनी इमारतों पर कार्रवाई करने के लिये विशेष अभियान चलाया है और इसके लिये चार अलग-अलग टीमों का गठन किया है। कानपुर की प्रमुख मंडी काकादेव क्षेत्र में लगभग दो दर्जन कोचिंग व अन्य इमारतों को सील करने के साथ ऐसी 22 इमारतों को चिंहित किया गया है, जिन पर केडीए इसी तरह की कड़ी कार्रवाई करेगा। अवैध ढंग से बनी इमारतों में चल रहे कोचिंग संेटरों को सील करने के बाद काकादेव क्षेत्र में हड़कंप मचा मचा हुआ है और किसी अप्रिय घटना की आशंका की संभावना को देखते हुये क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात है। हालाकि ताबड़तोड हुई प्रशासनिक कार्रवाई से हर समय रौनक में रहने वाला काकादेव क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया।
बाइट- वरिष्ठ अधिकारी, कानपुर विकास प्राधिकरण





















