कोचिंग मंडी में कर्फ्यू जैसा माहौल होने से दुकानदारों की बिक्री प्रभावित
कानपुर। लखनऊ में हुये अग्निकांड की दुर्भाग्यशाली घटना के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण के हार्ड एक्शन के चलते स्थानीय दुकानदारों को भारी झटका लगा है। कानपुर विकास प्राधिकरण ने मानकों के विपरीत बेसमेंट में चल रहे 32 प्रतिष्ठान सील कर दिए। इनमें 22 कोचिंग सेंटर और एक जोन चार का कोचिंग सेंटर शामिल है। काकादेव कोचिंग हब में न सिर्फ कानपुर बल्कि शहर के पड़ोसी जिलों से भी भारी संख्या में छात्र-छात्रायें अपने भविष्य के सपनों की तैयारी करते हैं। कोचिंग संस्थानों के सील हो जाने से काकादेव से स्टूडेंट्स की भीड़ लापता हुई और इसका खामियाजा स्थानीय दुकानदारों को झेलना पड़ रहा है। ‘डॉल्फिन न्यूज’ की एक खास ग्राउंड रिपोर्ट…





















