अग्नि सुरक्षा/बचाव को लेकर पुलिस का विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम
कानपुर। सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा…! इस उद्देश्य को लेकर पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के दिशा-निर्देश पर पुलिस हेड क्वार्टर में 26 से 29 जून तक कोचिंग संस्थानों, हॉस्टलों, होटलों एवं अस्पतालों के संचालकों के लिए चरणबद्ध प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में सिविल डिफेंस, अग्निशमन विभाग (फायर सर्विस), विद्युत विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के विशेषज्ञ अधिकारी प्रतिभाग करेंगे, जो प्रतिभागियों को अग्नि सुरक्षा उपकरणों के उपयोग, विद्युत सुरक्षा, आपदा के समय त्वरित एवं सुरक्षित प्रतिक्रिया तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के प्रभावी उपायों के संबंध में प्रशिक्षण देंगे। कानपुर पुलिस कमिश्नरेट का उद्देश्य विभिन्न सार्वजनिक संस्थानों में सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, अग्नि दुर्घटनाओं की संभावनाओं को न्यूनतम करना तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए संस्थानों को सक्षम एवं तैयार करना है ।
बाइट- अपर पुलिस मुख्यालय संकल्प शर्मा और सीएफओ दीपक शर्मा





















