Google search engine

डराकर और लालच देकर ठगने वाले 12 साइबर अपराधी गिरफ्तार

कानपुर। साइबर क्राइम पर लगाम कसने और साइबर क्रिमनल्स पर शिकंजा कसने के लिये कानपुर कमिश्नरेट पुलिस युद्वस्तर पर लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल और अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ विपिन ताडा के मार्ग दर्शन में साउथ जोन की पुलिस ने एक और ड्रोन अटैक करके 12 साइबर क्रिमनल्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये साइबर क्रिमनल्स मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखे जाने पर गिरफ्तारी का भय दिखाकर और सरकारी योजनाओं का लाभ दिखाकर लंबे समय से जनता को ठग रहे थे। इनके पास से सात एंड्रायड और तीन कीपैड मोबाइल फोन के अलावा नगदी पुलिस ने बरामद की है। इसके पहले भी साउथ जोन गत सात अप्रैल को 20 साइबर क्रिमनल्स को दबोच चुकी है।
बाइट- डीसीपी साउथ जोन- दीपेंद्र नाथ चौधरी

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here