कानपुर में एक बड़े फर्जी मल्टी-लेवल मार्केटिंग रैकेट का भंडाफोड
कानपुर। ‘डॉल्फिन न्यूज़’ पर इस एक्सक्लूसिव वीडियों पर जरा नज़र डालिये। अपने सुनहरे भविष्य का ताना-बाना बुनने वाले मासूम युवाओं की ये वह बड़़ी संख्या हैं जो ठगों के शातिर दिमाग का शिकार हुई है। लेकिन पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के दिशा निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान में न तो शातिर अपराधी बच पायेंगे और न ही बक्शे जायेंगें। एडीसीपी सुमित सुधाकर रामटेके के नेतृत्व में साउथ जोन के थाना हनुमंत विहार पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त कार्रवाई में कानपुर में पुलिस ने एक बड़े फर्जी मल्टी-लेवल मार्केटिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। विन मेकर वेलनेस और विन मेकर आयुर्वेदा प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर चल रही इस कंपनी ने नौकरी और मोटी कमाई का झांसा देकर हजारों युवाओं से करोड़ों रुपये की ठगी की गई। पुलिस ने गिरोह के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य की तलाश जारी है।




























