-फर्जी मल्टी-लेवल मार्केटिंग (पिरामिड चेन) गिरोह के छह शातिर ठग गिरफ्तार
-कानपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई से युवाओं का भविष्य अंधकारमय होने से बचा
कानपुर। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के दिशा-निर्देशन में एडीसीपी सुमित सुधाकार रामटेके के नेतृत्व में साउथ जोन की थाना हनुमंत विहार पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने एक बड़ी प्रशंसनीय कार्रवाई करते हुये सैकड़ों युवाओं के भविष्य को अंधकारमय होने से बचा लिया। पुलिस ने फर्जी मल्टी-लेवल मार्केटिंग (पिरामिड चेन) गिरोह का पर्दाफाश करते हुये छह शातिर दिमाबी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के शिकंजे में फंसे यह शातिर ठग बेरोजगार युवाओं को नौकरी का झांसा देकर उनसे ठगी करते थे। पुलिस कमिश्नर श्री लाल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त विन मेकर आयुर्वेदा प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर 20 से 25,000 प्रतिमाह नौकरी का लालच देकर विभिन्न राज्यों के बेरोजगार युवाओं को कानपुर बुलाते थे। रजिस्ट्रेशन एवं जॉइनिंग के नाम पर प्रत्येक युवक से 15 से 30,000 रुपये वसूलकर सामान्य किट दी जाती थी तथा उन्हें पिरामिड नेटवर्क में नए सदस्य जोड़ने के लिए दबाव बनाया जाता था। बदले में उन्हें बिना लाइसेंस वाले सामान्य उत्पादों की एक किट देकर नए लोगों को जोड़ने का दबाव बनाया जाता था। जैसे-जैसे सदस्य बढ़ते, उन्हें सिल्वर, गोल्ड और प्लैटिनम जैसे स्तरों का लालच दिया जाता था। पुलिस के मुताबिक, इस नेटवर्क से करीब 60 हजार लोग जुड़े थे और सैकड़ों करोड़ रुपये की ठगी किए जाने की आशंका है। अकेले कानपुर में ही करीब दो हजार लोगों को इस जाल में फंसाया गया। हालाकि मुख्य आरोपी और अन्य फरार लोगों की तलाश जारी है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क और ठगी की रकम की विस्तृत जांच कर रही है।
बाइट- रघुवीर लाल, पुलिस आयुक्त




























