Google search engine

-रावतपुर पुलिस ने लूट करने वाले तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार

कानपुर। अपराधी कितने ही शातिर दिमागी क्यूं न हों, पुलिस से बच नहीं पायेंगे। वेस्ट जोन के रावतपुर थाना क्षेत्र में डबल पुलिया के पास अमित मिश्रा के साथ लूट की घटना हुई थी। घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुए थाना रावतपुर में अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों की तलाश के लिये पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज एवं सर्विलांस की सहायता ली गई, जिसके आधार पर अभियुक्तों की पहचान की गई। पुलिस उपायुक्त पश्चिम श्री एस. एम. कासिम आबिदी ने बताया कि इस मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अन्य अभियुक्त की तलाश की जा रही है। उसकी भी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं तथा पैसों की आवश्यकता के चलते उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया।
बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस. एम. कासिम आबिदी,आईपीएस

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here