Google search engine
  • बालिका खिलाड़ियों को प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री व कपड़े के थैले दिये गये
    कानपुर। इनरव्हील क्लब ऑफ कानपुर रॉयल ने ग्रीन पार्क स्टेडियम में ‘फिट गर्ल’ प्रोजेक्ट का आयोजन किया। इस आयोजन के तहत 50 बालिका खिलाड़ियों को प्रोटीन युक्त खाद्य सामग्री वितरित की गई, ताकि उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं खेल प्रदर्शन को प्रोत्साहन मिल सके। साथ ही सभी को कपड़े के थैले भी भेंट किए गए तथा प्लास्टिक का उपयोग न करने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
    क्लब सचिव मोनिका गुप्ता ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का स्वागत किया। क्लब अध्यक्ष स्वेता गुप्ता ने मुख्य अतिथि डॉ. मनीषा बाजपेई एवं स्पोर्ट्स ऑफिसर का पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। कोषाध्यक्ष रूपल पारिख ने क्लब की सदस्यों के सहयोग से खिलाड़ी बालिकाओं को खाद्य सामग्री वितरित की। मुख्य अतिथि डॉ. मनीषा बाजपेई ने क्लब अध्यक्ष के प्रयासों की सराहना करते हुए इस प्रोजेक्ट को बालिकाओं के स्वास्थ्य और खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया। कार्यक्रम के अंत में अलका भार्गव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मेंटर इंदुलता गुप्ता, रश्मि कपूर, अपर्णा गुप्ता, रीमा गुप्ता, सरिता, श्रुति, प्रीति, विजेता, सुबी एवं सोनिका सहित क्लब की अनेक सदस्य मौजूद रहीं।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here