Google search engine

डकैती की योजना बनाते दबोचे गये अंतरजनपदीय गिरोह के शातिर अपराधी
कानपुर। सेंट्रल जोन के थाना कोहना पुलिस टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुये
चेकिंग के दौरान डकैती की योजना बना रहे अंतरजनपदीय गिरोह के चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी सेंट्रल डॉ अर्चना सिंह ने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से एक तमंचा कारतूस, तार कटर, रिंच (पाना), स्टील ब्लेड, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन तथा 38,000 नकद एवं मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने कानपुर नगर में डकैती की योजना एवं तैयारी की बात स्वीकार की। एडीसीपी संेट्रल ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर एवं अभ्यस्त अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में चोरी, डकैती, आर्म्स एक्ट एवं अन्य गंभीर अपराधों के अनेक अभियोग पंजीकृत हैं। फरार दो अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है।
बाइट- अपर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल डॉ. अर्चना सिंह।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here