- वैभवशाली व गरिमापूर्ण रहा रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव का 15वां अधिष्ठापन समारोह ‘आगाज़ द न्यू बिगिनिंग’
कानपुर। समाजसेवा के क्षे़त्र की सम्मानित हस्ताक्षर नित्या चावला ने वर्ष 2026-27 के लिये रोटरी क्लब ऑफ कानपुर गौरव (आरसीकेजी) के अध्यक्ष और युवाओं के प्रेरणास्त्रोत देव केसरवानी ने सचिव का पदभार तालियों की गूंज की बीच ग्रहण किया। आरसीकेजी का वैभवशाली व गरिमापूर्ण 15वां अधिष्ठापन समारोह ‘आगाज़ द न्यू बिगिनिंग’ रविवार को मर्चेंट चैंबर हॉल में अनेक गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस भव्य कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रसिद्व आध्यात्मिक गुरु भगवद विदुषी कीर्ति किशोरी जी थीं जबकि बतौर विशिष्ट अतिथि रोटरी मंडलाध्यक्ष जसबीर सिंह भाटिया ने अपनी उपस्थिति को दर्ज कराया। अधिष्ठापन समारोह के कुशल मंच संचालन के लिये शालिनी पांडेय व दृष्टि गुप्ता को सराहना मिली। इस यादगार अवसर पर एमएलसी सलील विश्नोई, विश्वनाथ गुप्ता, धमेंद्र सिंह ‘धरमू’, सीए डीसी शुक्ला, प्रणव चावला, उत्तम केशरवानी समेत शहर के प्रमख उद्योगपति, समाजसेवी, प्रबुद्ध नागरिक और रोटरी परिवार के सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।




























