Google search engine
  • ‘शक्ति संवाद’ में महिलाओं को सुरक्षा, अधिकार व साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक
  • महिलाओं ने पुलिस की इस सार्थक पहल की सराहना की, समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया
  • पुलिस आयुक्त की अपील- धोखाधड़ी की घटना को छिपाने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचित करें
    कानपुर। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम ‘शक्ति संवाद’ की प्रतिभागी महिलाओं ने भूरि-भूरि प्रशंसा की और इस शैक्षिक कार्यक्रम के लिये पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल व एडीसीपी स्नेहा तिवारी का विशेष रुप से आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम उपस्थित महिलाओं ने महिला सुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने अनुभव साझा किए तथा पुलिस द्वारा संचालित इस संवाद की इस सार्थक की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। इसमे कोई शक नही कि कमिश्नरेट कानपुर नगर द्वारा आयोजित ‘शक्ति संवाद’ कार्यक्रम महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता एवं पुलिस-जन सहभागिता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं प्रभावी पहल साबित हुई है। शक्ति संवाद प्रोग्राम के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा, अधिकारों एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं आत्मविश्वासी बनाने का प्रयास किया गया। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल की अध्यक्षता व उनके मार्ग दर्शन में हुये इस अभूतपूर्व कार्यक्रम में दौ सौ से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पुलिस कार्यालय के नवीन सभागार में हुये कार्यक्रम में महिलाओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से ‘साइलेंट क्राइम’ विषय पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय/महिला अपराध स्नेहा तिवारी ने मिशन शक्ति विषयक विस्तृत प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न कानूनों, संवैधानिक अधिकारों, महिला संरक्षण के लिए लागू प्रमुख अधिनियमों, साइबर अपराधों की पहचान एवं रोकथाम, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त श्री रघुवीर लाल ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के अपराध, उत्पीड़न अथवा साइबर धोखाधड़ी की घटना को छिपाने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचित करें, जिससे समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here