-बेटियों को जीवनभर आत्मनिर्भर बनाना सबसे बड़ा पुनित कार्य
कानपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ कानपुर रॉयल ने स्वर्गीय दया खन्ना की पावन जन्म जयंती पर जरूरतमंद छात्रा को ’सिलाई मशीन’ भेंट की। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त कर रही ’30 छात्राओं’ को सिलाई कार्य हेतु आवश्यक ’सिलाई किट’ भी वितरित की गई। कार्यक्रम में उपस्थित डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन डॉ मनीषा बाजपेई व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन संध्या गुप्ता ने क्लब के इस कार्य की प्रशंसा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्ष श्वेता गुप्ता ने की। सचिव मोनिका गुप्ता, कोषाध्यक्ष रूपल पारिख एवं आईएसओ रीमा गुप्ता ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अपने संबोधन में रश्मि कपूर ने कहा कि ’एक बेटी को हुनर देना, उसे जीवनभर आत्मनिर्भर बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है। यही मेरी माता स्वर्गीय दया खन्ना जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।’ इस अवसर पर क्लब की सदस्याओं ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने कौशल को रोजगार का माध्यम बनाने के लिए प्रेरित किया।




























