Google search engine

दंपती पर हमला, घायल पति की मौत, आरोपियों की तलाश में लगी पुलिस की सात टीमें
कानपुर। दक्षिण जोन के साढ़ थाना क्षेत्र में सात अगस्त की रात खेत पर बने एक मकान में दो अज्ञात बदमाशों ने पति-पत्नी पर हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल पति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की सात टीमें गठित की गई हैं। कानपुर में थाना साढ़ क्षेत्र के अंतर्गत एक खेत में बने सुनसान मकान में सात अगस्त की रात लगभग एक बजे एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। दो अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर पति-पत्नी के साथ लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से मारपीट की, जिससे पति गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि बदमाश मौके से मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक कुछ समय पहले तक सऊदी अरब में रहता था और कुछ महीने पहले ही वापस अपने घर लौटा था।
पुलिस की सात टीमें गठित
मामले की गंभीरता को देखते हुए कानपु कमिश्नरेटप पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। डीसीपी दक्षिण के नेतृत्व में घटना के खुलासे और आरोपियों की धरपकड़ के लिए कुल सात विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार दबिश दे रही हैं। सूचना मिलते ही अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), डॉ. विपिन ताडा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटना का शीघ्र अनावरण करते हुए आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बाइट -अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), डॉ. विपिन ताडा

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here