Google search engine
  • लिखित परीक्षा में 80 फीसदी अंक पाने वाले प्रैक्टिकल और मौखिक परीक्षा में होंगे शामिल
    कानपुर। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) द्वारा अंपायर्स और स्कोरर्स की लिखित परीक्षा रविवार को ग्रीन पार्क कानपुर के न्यू प्लेयर्स पविलियन में हुई। लिखित परीक्षा में 92 अंपायर और 32 स्कोर ने 3 दिन चली कार्यशाला में सीखे क्रिकेट के नियमों को, आज पूछे गए प्रश्नों के उत्तर पन्नों पर उतारे। अंपायर और स्कोर दोनों को ही ढाई घंटे का समय प्रश्नों को हल करने पर दिया गया था परीक्षार्थियों ने इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में प्रश्नों का उत्तर दिया। एजुकेटर अनिल चौधरी और पी जयपाल के साथ अंपायर कमेटी के अध्यक्ष मनोज पुंडीर बीसीसीआई स्कोरर एसपी सिंह ए पी सिंह और अनुराग राठौर नें आज की परीक्षा संपन्न कराई.मनोज पुंडीर ने बताया कि लिखित परीक्षा में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी 15 सितंबर के बाद होने वाली प्रैक्टिकल और मौखिक परोक्षा में भाग लेने के पात्र होंगे.
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here