कानपुर के बदले नाम और ‘कनपुरिया’ शब्द यात्रियों को रिझा रही है मेट्रो रेल प्रशासन की अनूठी पहल – आलोक अग्रवाल/डॉल्फिन न्यूज
कानपुर। प्रदेश की औद्योगिक राजधानी कानपुर में मेट्रो रेल प्रशासन की अनूठी व तारीफ करने योग्य पहल यात्रियों को रिझाने में सफल है। कानुपर सेंट्रल स्टेशन के मेट्रो रेलवे प्लेटफार्म पर आपको यह जानकारी मिल जायेगी कि समय-समय पर किस सन् में ‘कानपुर’ के नाम की स्पेलिंग में किस-किस तरह से बदलाव हुयें। इसके अलावा कानपुर में आम बोलचाल की भाषा में किन-किन कनपुरिया शब्दों का इस्तेमाल आम है। मेट्रो रेल प्रशासन की इस अनूठी पहल पर ‘डॉल्फिन न्यूज’ की एक खास रिपोर्ट–
















