डीसीपी वेस्ट जोन कार्यालय अब वेस्ट जोन में हुआ शिफ्ट
कानपुर। कमिश्नरेट पुलिस का वेस्ट जोन कार्यालय को जोन एरिया में ही शिफ्ट कर दिया गया है। अभी तक वेस्ट जोन का कार्यालय सिविल लाइंस में पुलिस हेड क्वार्टर में स्थित था, जिसे अब न्यू सिविल लाइंस में गुरुदेव चौराहा पर हथकरघा भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। जोन एरिया में वेस्ट जोन का कार्यालय स्थानातंरित हो जाने से फरियादी और पुलिसकर्मियों को काफी सुविधा मिल गई है। अपनी समस्या के समाधान के लिये जनमानस को अब सिविल लाइंस तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। वहीं, जोन के 11 थानों के पुलिसकर्मियों का भी समय भी बचेगा।




























