Google search engine
  • जन्माष्टमी पर इस्कॉन मंदिर में राधा-कृष्ण के लिये तैयार की गईं पांच-पांच की ड्रेस

कानपुर। जन्माष्टमी के अवसर पर इस्कॉन मंदिर में श्री राधा-कृष्ण की पोशाकों को विदेशी डिजाइनरों ने तैयार किया है। इस बार पांच-पांच लाख रुपये की कीमत वाले परिधानों में श्री राधा-कृष्ण दमकेंगे। यहां चार से छह सितंबर तक चलने वाले तीन दिवसीय जन्मोत्सव के लिए छह विशेष ड्रेसेस विदेशी डिजाइनरों ने तैयार की हैं। रोजाना दिन में दो बार श्री राधा – कृष्ण का नया और आकर्षक श्रृंगार होगा। न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स, सैन फ्रांसिस्को, अमेरिका, थाईलैंड, के डिजाइनरों ने वृंदावन के कारीगरों के साथ मिलकर महीनों की मेहनत से यह खास और कीमती पोशाकें तैयार की हैं। इस्कॉन मंदिर के प्रेमाश्रय निताई दास ने बताया कि जैसे हम अपने बच्चों के जन्मदिन पर सबसे बेस्ट कपड़े और अरेंजमेंट्स करते हैं, ठीक वैसे ही हम भगवान को भी सबसे सुंदर अनुभव देना चाहते हैं। मंदिर के वार्डरोब रूम में भगवान की हजारों पोशाकें हैं, लेकिन हर साल जन्माष्टमी पर हम 5 से 6 नई ड्रेसेस प्रभु को अर्पण करते हैं। इस बार जो पोशाकें तैयार हुई हैं, उनके लिए 6 महीने से 1 साल पहले तैयारी शुरू की गई थी। न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स और सैन फ्रांसिस्को जैसे बड़े शहरों के इस्कॉन मंदिरों के एक्सपर्ट डिजाइनरों ने मूर्तियों की सटीक फिटिंग और डिजाइन तैयार किया। इसके बाद वृंदावन के कारीगरों ने इन धागों और बारीकियों को कपड़ों पर उकेरा है। उन्होंने बताया कि तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में पूजा-अर्चना के साथ-साथ विशेष फूलों से सजावट, हरिनाम संकीर्तन और महाप्रसाद का वितरण लगातार चलता रहेगा।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here