-साइबर अपराधियों पर लगेगा गैंगस्टर, संपत्ति होगी जब्त- पुलिस आयुक्त
कानपुर। पुलिस आयुक्त रघुवीर ने अपने कार्यालय के सभागार में अपनी जुझारु क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा दबोचे गये साइबर अपराधियों को प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया के सामने करते हुये इन शातिरों की क्रियाकलापों के बारे मे जानकारी दी। प्रेस कांफ्रेंस में डीसीपी श्रवण कुमार सिंह व एडीसीपी क्राइम अंजलि विश्वकर्मा के अलावा क्राइम ब्रांच की एक्सपर्ट टीम भी मौजूद थी। गौरतलब है कि कानपुर कमिश्नरेट पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ‘ऑपरेशन सीवाई-वज्र’ अभियान के तहत एक बड़ी करते हुये सचेंडी थाना क्षेत्र के चार गांवों से ड्रोन की मदद से छापेमारी करके 13 शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह व एडीसीपी क्राइम अंजलि विश्वकर्मा के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम ने ड्रोन की मदद से चार गांवों में एक साथ छापेमारी की, जिसमे 13 शातिर साइबर क्रिमनल्स पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस आयुक्त श्री लाल ने प्रेस कांफ्रेंस में स्पष्ट किया कि साइबर क्रिमनल न तो बच पायेंग और न ही बक्शे जायेंगे। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधियों की हिस्ट्री ओपन करके इन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के साथ ही अवैध आय से अर्जित की गई उनकी संपत्ति भी जब्त होगी।




























