Google search engine

-ऑनलाइन फर्जी सरकारी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
-फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, आधार कार्ड एवं अन्य सरकारी दस्तावेज तैयार करते थे शातिर

कानपुर। नाम तो है ‘आनन्देश्वर साइबर कैफे’ लेकिन काम है ऑनलाइन फर्जी सरकारी दस्तावेज तैयार करके सरकार और जनता को धोखा देना। पिछले काफी समय से फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, आधार कार्ड एवं अन्य सरकारी दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह के तीन शातिरों को दबोचने में वेस्ट जोन की थाना कल्यानपुर पुलिस टीम ने सफलता प्राप्त की। एक सूचना पर पुलिस टीम को आनंदेश्वर साइबर कैफे में तीन व्यक्ति कम्प्यूटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से कार्य करते हुए मिले। मौके से भारी मात्रा में संदिग्ध सरकारी दस्तावेज, विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं पदाधिकारियों की फर्जी प्रतीत होने वाली मोहरें, कम्प्यूटर उपकरण, मोबाइल फोन तथा नकदी बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों में तेजस पाल निवासी नानकारी, आईआईटी कल्यानपुर के अलावा नितेश कुमार निवासी चकरतनपुर नारामऊ और अनुराग निवासी लवकुशपुरम बम्बा रोड, थाना कल्यानपुर शामिल है। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने ‘डॉल्फिन न्यूज’ को गिरफ्तार किये गये शातिर अभियुक्तों के बारे में जानकारी से अवगत कराया।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here