Google search engine


योग गैलेक्सी विला में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

कानपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को शहर की प्रतिष्ठित एवं विशाल विला टाउनशिप योग गैलेक्सी विला ओनर्स सोसायटी में सामूहिक योगाभ्यास एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। गंगा नदी के पावन तट के निकट स्थित सोसायटी में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर योग के प्रति अपनी आस्था एवं समर्पण व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन पतंजलि योगपीठ में शिक्षित वरिष्ठ योगाचार्य विजय कुमार शर्मा, योग प्रशिक्षिका मिथलेश शर्मा तथा आयुष मंत्रालय से संबद्ध डॉ. खुशबू सिंह ने किया। योग विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम, ध्यान और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी।
सोसायटी के अध्यक्ष पियूष अग्रवाल एवं कार्यक्रम समन्वयक आनंद मोदी ने बताया कि योग गैलेक्सी विला ओनर्स सोसायटी के इतिहास में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन इतने भव्य और सुव्यवस्थित स्तर पर किया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, सामाजिक एकता और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम को निवासियों का अभूतपूर्व सहयोग और उत्साह प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सचिन अग्रवाल, गौरव कनोड़िया, संतोष त्रिवेदी, विजेता गुप्ता और मोनिका बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में निवासी उपस्थित रहे।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here