-कानपुर में दो दिवसीय ‘शक्ति और सुरक्षा’ कार्यशाला का शुभारंभ
-पुलिस आयुक्त ने कहा- महिलाओं की सुरक्षा मात्र कर्तव्य ही नहीं
कानपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान तथा न्याय तक उनकी प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने तथा पुलिस अधिकारियों मंहलैंगिक संवेदनशीलता को सुदृढ ़करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा आयोजित ‘शक्ति और सुरक्षा’ विषयक दो दिवसीयक्षमता संवर्धन कार्यशाला का आयोजन कानपुर के रागेंद्र स्वरूप सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स ऑडिटोरियम में किया गया है। कार्यशाला के उद्घाटन दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नर/अपर पुलिस महानिदेशक रघुवीर लाल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सिर्फ एक कर्तव्य ही नहीं बल्कि नैतिक जिम्मेदारी है।

























