Google search engine

यह सिर्फ छात्रों की लड़ाई नहीं, बल्कि देश के भविष्य, शिक्षा की गरिमा का संघर्ष है- एमएलए अमिताभ बाजपेयी
कानपुर। महान स्वतंत्रता सेनानी एवं अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती के अवसर पर, देशभर में चल रहे नीट पेपर लीक विरोधी छात्र आंदोलन पर दिल्ली में हुए अमानवीय अत्याचार और बर्बर लाठीचार्ज के विरोध में आर्य नगर विधान सभा क्षेत्र के सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी ने विशाल सत्याग्रह का ऐलान किया है। विधायक बाजपेयी का सत्याग्रह 23 व 24 जुलाई को फूलबाग चौराहे स्थित गांधी प्रतिमा स्थल पर होगा। एमएलए बाजपेयी ने कहा कि यह केवल छात्रों की लड़ाई नहीं है, बल्कि देश के भविष्य, शिक्षा की गरिमा और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का संघर्ष है।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here