Google search engine

ग्रीन पार्क में चल रहीं हैं अगले माह में होने वाले यूपी टी-20 की जोरदार तैयारियां

कानपुर। हर दिल अज़ीज खेल प्रेमी सांसद रमेश अवस्थी ने शहर के लाखों क्रिकेट प्रशंसकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुये ऐन वक्त पर ऐसा शॉट जड़ा कि राजधानी की ओर रुख कर दिया गया प्रतिष्ठित यूपी टी-20 टूर्नामेंट वापस कानपुर लौट आया है। सही मायने में शहर के क्रिकेट प्रेमियों के लिये एक बड़ी गुड न्यूज़ है। यूपी टी-20 मुकाबलों के राजधानी के इकाना स्टेडियम जाने से शहर के क्रिकेट लवर्स मायूस हो गये थे। सांसद रमेश अवस्थी के सही समय पर किये गये अथक प्रयासों के चलते यूपी टी 20 के मुकाबले ग्रीन पार्क स्टेडियम में होना तय हो गया है। अगले महीने अगस्त की 14 तारीख से प्रस्तावित यूपी टी-20 टूर्नामेंट के मैच कानपुर के एतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम में ही होंगे। सांसद श्री अवस्थी ने कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में यूपी टी-20 के मैचों के आयोजन के लिये यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभार ज्ञापित करते हुये कल इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर साझा किया था। यूपी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारियों की बाबत ‘डॉल्फिन न्यूज’ की ग्रीन पार्क स्टेडियम से ग्राउंड रिपोर्ट—

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here