यूपी टी-20 में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल
कानपुर। अगले महीने की 14 तारीख से प्रदेश के दो शहरों में आयोजित हो जा रहे यूपी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट कई आकर्षण होंगे, लेकिन इसके साथ ही आयोजक उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन (यूपीसीए) इस बार पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल की है। यूपीसीए ने यूपी टी-20 सीज़न-4 के माध्यम से क्रिकेट का सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ते हुये एक विशेष पर्यावरणीय अभियान प्रारंभ करने का सराहनीय निर्णया लिया है। ‘हर बाउंड्री, एक नई हरियाली’ अभियान के तहत पूरे टूर्नामेंट में हर चौके व छक्के के बराबर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में वृक्षारोपण किया जायेगा। यूपी टी-20 के चैयरमैन डॉ संजय कपूर का कहना है कि इस अभियान के माध्यम से क्रिकेट का महाउत्सव सामाजिक परिवर्तन का भी माध्यम बनेगा। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और क्रिकेट प्रेमियों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरुक करना भी है।




























