Google search engine

विधान सभा अध्यक्ष ने किया एसआर मेमोरियल चौरिटेबल हॉस्पिटल का शुभारंभ

कानपुर। ‘मुस्कुराए कानपुर’ द्वारा खुशहाल कानपुर के विजन के साथ कानपुर हेल्थ कमेटी के सहयोग से कनिका हॉस्पिटल के बैनर पर समाज के जरूरतमंद व्यक्तियों को बेहतर, निशुल्क अथवा अत्यंत रियायती दरों पर स्वास्थ्य परामर्श सेवा देने के लिये एसआर मेमोरियल चौरिटेबल हॉस्पिटल का उद्घाटन विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बतौर मुख्य अतिथि किया। कानपुर हेल्थ कमेटी संस्थापक डॉ सिधांशु राय एवं समन्वयक डॉ शरद बाजपेई द्वारा सामाजिक दृष्टिकोण के अंतर्गत एक अभिनव शुरुआत हुई, जिसमें एलोपैथ, होम्योपैथिक, आयुर्वेद, फिजियोथैरेपी, नेचुरोपैथी, योग अर्थात समस्त थेरेपी के प्रख्यात विशेषज्ञ समाज सेवा के रूप में उन व्यक्तियों तक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे जो बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पाने में आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हो पाते है। कानपुर हेल्थ कमेटी समन्वयक डॉ शरद बाजपेई ने बताया कि यह चौरिटेबल हॉस्पिटल हफ्ते में छह दिन जनसेवा के उद्देश्य से कार्यरत रहेगा।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here