कानपुर के 15 प्रमुख चौराहों पर लगाये गये ग्रीन शेड
आलोक अग्रवाल/डॉल्फिन न्यूज
कानपुर। शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहन चालकों को चिलचिलाती धूप से बचाने और भीषण गर्मी से राहत देने की सराहनीय पहल की गई है। यहां 15 प्रमुख चौराहों पर ग्रीन शेड लगाये गये हैं। प्रशासन की अनूठी पहल से रेड सिग्नल पर रुकने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत मिली है। यहां बता दें कि कानपुर में इन दिनों तापमान लगभग 42 डिग्री चल रहा है। प्रशासन का मानना है खासतौर पर दुपहिया वाहन चालक सीधे सूर्य की किरणों और गर्म हवाओं के संपर्क में रहते हैं। ऐसे ग्रीन शेड की व्यवस्था उन्हें राहत पहुंचाने में कारगर साबित होगी। प्रशासन की इस नेक पहल की चहुं ओर प्रशंसा है।
Green sheds installed at 15 major intersections of Kanpur
Alok Agarwal/Dolphin News
Kanpur. A commendable initiative has been taken to protect the drivers from the scorching sun and provide relief from the scorching heat at the major intersections of the city. Green sheds have been installed at 15 major intersections here. The unique initiative of the administration has brought great relief to the drivers stopping at the red signal. Let us tell you here that these days the temperature in Kanpur is around 42 degrees. The administration believes that especially two-wheeler drivers are directly exposed to sun rays and hot winds. The arrangement of such green shed will prove effective in providing relief to them. This noble initiative of the administration is praised everywhere.

















