Google search engine

फर्जी फर्म बनाकर फर्जीवाड़ा करने वाले गैंग का दसवां अभियुक्त दबोचा गया

कानपुर। सरकार के राजस्व का चूना लगाने वाले और जनता के साथ धोखाधड़ी करने वाले शातिर पुलिस से बच नहीं पा रहे हैं। फर्जी फर्म बनाकर लोगों से धोखाधड़ी एवं सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के शातिर अभियुक्त संजीव दीक्षित को थाना चकेरी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी देते हुये गिरफ्तार अभियुक्त संजीव दीक्षित को मीडिया के समक्ष पेश किया। उन्होंने बताया कि संजीव के विरुद्व थाना चकेरी और अनवरगंज में धोखाधड़ी, कूटरचना, रंगदारी और अन्य गंभीर धाराओं में छह मुकदमे दर्ज हैं।


बाइट- पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here