Google search engine


45 लाख प्राप्त करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

कानपुर। कमिश्नरेट कानपुर नगर साइबर क्राइम टीम ने 2.52 करोड़ रुपये की साइबर/क्रिप्टो निवेश ठगी का खुलासा करते हुये यह हमेशा की तरह साफ कर दिया है कि अपराधी कितना ही शातिर दिमागी क्यूं न हों, पुलिस से बच नहीं पायेगा।
इस कड़ी में साइबर क्राइम थाने की टीम ने बिजनौर निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके खाते में ठगी की 45 लाख की धनराशि प्राप्त हुई थी। यह जानकारी डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रंेस में दी। प्रेस कांफ्रेंस में एडीसीपी क्राइम ंअंजलि विश्वकर्मा भी मौजूद रहीं। डीसीपी क्राइम श्री सिंह ने बताया कि अभियुक्त सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, टेलीग्राम एवं फर्जी क्रिप्टो निवेश प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश कराता था तथा धनराशि को विभिन्न खातों के जरिए आगे ट्रांसफर करता था। इस प्रकरण में पूर्व में तीन अभियुक्त गिरफ्तार किए जा चुके हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
बाइट- डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह, आईपीएस

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here