Google search engine
  • अभियुक्त को कानपुर नगर की सीमा से बाहर जनपद उन्नाव की सीमा में छोडा गया़
    कानपुर। वेस्ट जोन के थाना बिठूर पुलिस द्वारा उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा 3/4 के तहत अभियुक्त जितेन्द्र सोनकर (पुत्र प्रेमचन्द्र सोनकर, निवासी ग्राम पेम, बिठूर, मूल पता ग्राम बैरी सवाई, शिवली, कानपुर देहात) के विरुद्ध जिला बदर की विधिक कार्यवाही संपन्न की गई। माननीय न्यायालय संयुक्त अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय एवं अपराध)/कार्यपालक मजिस्ट्रेट, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर के वाद संख्या 84/2026 (सरकार बनाम जितेन्द्र सोनकर) के आदेश के क्रम में अभियुक्त को वजात-खास नोटिस तामील कराकर एक प्रति हस्तगत कराई गई। इसके बाद अभियुक्त को जनपद कानपुर नगर की सीमा से बाहर ले जाकर जनपद उन्नाव की सीमा में छोड़ दिया गया तथा उसे आवश्यक कानूनी निर्देशों व शर्तों से अवगत कराया गया।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here