Google search engine

-यूपी टी-20 क्रिकेट लीग के आयोजन को लेकर मण्डलायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा
-28 अगस्त से छह सितंबर तक ग्रीन पार्क में होंगे 12 मैच, फाइनल मैच भी ग्रीन पार्क में

कानपुर। डिवीजन कमिश्नर के. विजयेंद्र पांडियन ने यूपी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजन की सभी तैयारियों को समय से पूरा करने के लिये सभी विभागों को निर्देशित किया है। उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के आगामी मैचों की तैयारियों को मण्डलायुक्त के. विजयेन्द्र पांडियन की अध्यक्षता में मण्डलायुक्त सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं यूपी टी-20 लीग से जुड़े पदाधिकारियों की बैठक में 28 अगस्त से 6 सितंबर तक ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित होने वाले 12 मैचों तथा लीग के फाइनल मैच की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। मण्डलायुक्त श्री पांडियन ने कहा कि प्रदेश की प्रतिष्ठित यूपी टी-20 लीग के मैचों के आयोजन के दौरान खिलाड़ियों, दर्शकों एवं शहर में आने वाले अतिथियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सभी संबंधित विभागों की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ समयबद्ध ढंग से तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि मैचों के आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, डीसीपी ट्रैफिक रविंद्र कुमार, सीएफओ दीपक शर्मा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, कर्मवीर सिंह, अध्यक्ष यूपी टी-20 लीग डॉ. संजय कपूर, नोडल अधिकारी यूपी टी-20 लीग सुजीत श्रीवास्तव, सी.ई.ओ. अंकित चटर्जी, सेक्रेटरी प्रेम मनोहर गुप्ता, सचिन शुक्ला सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here