Google search engine
  • पुलिस आयुक्त ने मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ भ्रमण कर दिये दिशा-निर्देश
    कानपुर। बारावफात पर्व के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने परेड एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ भ्रमण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त श्री लाल ने हरी झण्डी दिखाकर बारावफात जुलूस का शुभारंभ किया। इस दौरान जुलूस के निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी/ड्रोन से निगरानी एवं स्थानीय धर्मगुरुओं/आयोजकों के साथ समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी सुश्री शिवा सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त अभिसूचना/कानून एवं व्यवस्था महेश कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त कलक्टरगंज, संबंधित थाना प्रभारी एवं पुलिस बल उपस्थित रहा।
Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here